Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News – नशे में धुत आरक्षक सड़क पर सोता मिला, ड्यूटी के दौरान वीडियो वायरल

बिलासपुर – आरक्षक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सड़क पर लोट रहा था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें वीडियो बनाने वाला उसे समझाइश देकर किनारे कर रहा है। घटना कोटा रोड की बताई जा रही है। दरअसल, विश्वकर्मा मांजरे पुलिस लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है बीते गुरुवार को वो कोटा रोड में नशे में घूम रहा था। इस दौरान नशा इतना ज्यादा हो गया कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहा था और जमीन पर लोट रहा था। उसकी हालत देख कर लोग उसे समझाइश भी देते रहे।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम,विद्यालय परिसर में अतिथियों ने लगाए विभिन्न औषधीय एवं फलदार,छायादार पौधे

रक्षित केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक विश्वकर्मा मांजरे पिछले एक साल से गायब है। वो पुलिस लाइन में हाजिरी भी नहीं दे रहा है, इसकी जानकारी विभाग के अफसरों को भी दी गई है।

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो

आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ चल रहे कैप्शन में बताया गया है कि यह पूरी घटना कोटा क्षेत्र के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पास की है। इस वीडियो को बनाने वाला आरक्षक को उठकर किनारे में बैठने के लिए कह रहा है। साथ ही आरक्षक को वर्दी की गरिमा बनाए रखने की सीख दे रहा है। वहीं, आरक्षक भी पूरी बात समझने की बात भी कहता है। लेकिन वह नशे के कारण बैठने की स्थिति में नहीं था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026