Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh – बेमौसम बारिश का असर… टमाटर 20 रुपये महंगा, सब्जी बाजार में मची हलचल

रायपुर – प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई और कई जगहों पर बारिश भी हुई राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई बड़ी सब्जी मंडियों में अब लोकल टमाटर का आवक कम हो गई है. प्रदेश में अब दूसरे राज्य कर्नाटक बैंगलोर से टमाटर आ रहे है.

Korba News – डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

स्थानीय बाड़ियों से टमाटर नहीं आने से कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को थोक सब्जी मंडी में 350 से 400 रुपए प्रति कैरेट टमाटर बिका है. 10 दिन पहले टमाटर 100 रुपए प्रति कैरेट बिका था. कुछ ही दिनों में ही टमाटर एकदम लाल हो गया है. बेमौसम बारिश होने के कारण टमाटर के दाम में लगभग 200 रुपए का उछाल आया है. आने वाले समय में टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमत में भारी बढ़ोतरी हो सकती है.

CG NEWS – भीषण आग से 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

प्रदेश में बेमौसम बारिश होने से टमाटर ही नहीं, बल्कि सभी सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बारिश के चलते स्थानीय फसल बर्बाद हो गई है. अब लोकल सब्जियों की आवक मंडी में कम हो गई है. विक्रेताओं का कहना है कि अब सब्जी महंगी हो जाएगी. 10 दिनों में टमाटर के भाव थोक में चार गुने हो गए हैं. वहीं अन्य सब्जियों के भाव में भी जोरदार उछाल आया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026