Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS – भीषण आग से 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बिलासपुर – शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले शनिचरी बाजार में तड़के सुबह 3 बजे भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने वाली करीब 2 दर्जन दुकानों जलकर खाक हो गई है. सूचना पर संयुक्त दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. सकरी गलियों के चलते काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है.

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही तीन चैन माउंटेन करही से जप्त

जानकारी के मुताबिक, सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार में तड़के सुबह आग लगने से हड़ंकप मच गया है. एकाएक आग की वजह से तेल, कॉस्मेटिक और किराने की लगभग 2 दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. सकरी गालियां होने के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ युक्तियुक्तकरण के तहत चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया

आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है. आग लगने से व्यापारियों को हुए नुकसान का फिलहाल आंकलन नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026