FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh के एक होटल से बरामद हुईं Rajasthan से आईं 35 संदिग्ध महिलाएं, कईयों के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के एक होटल से पुलिस ने एक होटल में रह रहीं 35 महिलाओं को पकड़ा है. होटल में पकड़ी संदिग्ध महिलाओं के साथ बच्चे भी थे, जो होटल के हॉल में अवैध रूप से छुपकर रह रहे थे. पुलिस ने तलाशी ली तो उनमें से कईयों के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज तक नहीं मिले हैं.

CG – खतरे में इन कर्मचारियों की नौकरी, तीन महीने से नहीं मिली तनख्वाह, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया ये आश्वासन…

होटल दिहल के हॉल में बच्चों के साथ छुपकर रह रही थीं संदिग्ध महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से छत्तीसगढ़ आई 35 संदिग्ध महिलाएं अंबिकापुर जिले में होटल दिहल में छुपकर रह रही हैं. होटल पहुंचकर पुलिस ने छापेमारी की तो होटल के हॉल में रह रही 35 महिलाएं बच्चों के साथ बरामद हुईं. तलाशी के दौरान कई महिलाओं के पास वैध दस्तावेज तक नहीं मिले.

होटल से बरामद सभी संदिग्धों को पुलिस ने होटल निकाल कर भगा दिया

बताया जाता है कि होटल दिहल से बरामद हुई 35 संदिग्ध महिलाएं और उनके साथ मौजूद बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहा है, क्योंकि पुलिस ने होटल से बरामद सभी संदिग्ध महिलाओं को होटल निकाल कर भगा दिया. पुलिस की लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि 35 महिलाओं में से कईयों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे.

नक्सली हमले का खतरा बढ़ा, 5000 किलो विस्फोटक लूट के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी…

पुलिस ने संदिग्ध महिलाओंं को दिया था वैध दस्तावेज पेश करने के निर्देश

गौरतलब होटल से पकड़ी गई राजस्थान से आई 35 संदिग्ध महिलाओं को लेकर पुलिस ने मुसाफिर दर्ज करने के साथ वैध दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन 35 में से कई महिलाओं भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज पेश करने में असफल रहे, बावजूद इसके संदिग्ध महिलाओं को होटल से बाहर निकालकर पुलिस ने जिम्मेदारी पूरी कर ली.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026