FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : ट्रक चालक और हेल्फर के साथ की मारपीट, लूटे पैसे और मोबाइल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

Korba News : कोरबा में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में ट्रक चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट कर नकद 39,000 रुपये, मोबाइल फोन, दस्तावेज़ और अन्य सामान लूट लिया गया। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब चालक सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहा था। घटना स्थल कोरबा ज़िले के बरोदखार क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।

Chhattisgarh : कलेक्टोरेट में अफसरों की नींद, जनता परेशान, वर्किंग ऑवर में अपर कलेक्टर टेबल पर सोते नजर आए

पीड़ित चालक, ग्राम आनंदपुर (पोस्ट चिटौद, थाना पुरूर, जिला बालोद) निवासी ने बताया कि वह वर्तमान में नंदा ट्रांसपोर्ट, धमतरी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत है। वह अपने हेल्पर दिनेश साहू के साथ ट्रक (CG 08 W 9515) में हाईब्रिड धान लोड कर अम्बिकापुर रवाना हुआ था। वापस अम्बिकापुर से कोण्डागांव के लिए रवाना हुए।जहा बांगो थाना अंतर्गत रास्ते में चोटिया टोल पार करने के कुछ किलोमीटर बाद एक ढाबे पर खाना खाने के बाद, वे दोनों कोण्डागांव की ओर बढ़े। तभी एक पुलिया के पास ट्रक का टायर फट गया। दोनों मिलकर टायर बदल रहे थे कि लगभग गुरुवार की रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच एक सफेद रंग की कार ट्रक के पीछे आकर रुकी। कार से उतरे चार लोगों में से एक ने पहले पानी मांगा। जैसे ही पानी देने की कोशिश की गई, बाकी लोग बाहर निकलकर ट्रक चालक और हेल्पर पर टूट पड़े। टायर लीवर और हाथों से मारपीट शुरू कर दी गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

CG Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी ठोकर, चालक गंभीर रूप से घायल

हमलावरों ने ट्रक के केबिन से चालक की खाकी शर्ट जिसमें Vivo मोबाइल (दो सिम सहित), पर्स (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ATM कार्ड, नकदी 1000 रुपये), और कृषक संगवारी समिति करजी अम्बिकापुर द्वारा एडवांस में दिए गए 39,000 रुपये सहित शर्ट को लेकर फरार हो गए। ड्राइवर ने बदमाशों को रोकने की कोशिश में लोहे की हुक से कार के पीछे वार भी किया, लेकिन हमलावर कार से भाग निकले। रात के समय मदद के लिए कोई वाहन नहीं रुका। बाद में डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई और किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि बांगो थाना इलाके का पूरा मामला है मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की सघन तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ितों का कहना है कि वे हमलावरों को देखकर पहचान सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026