Rain Alert :छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश हो रही है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन, 50-60 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके बाद गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
तेज अंधड़ के साथ बारिश के आसार
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर केरल तक पश्चिम मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक उत्तर दक्षिणी द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन दिनों सुबह में मौसम साफ तेज धूप और शाम होते ही अचानक बदलाव हो रहा है। इसके बाद तेज आंधी और बारिश की संभावनाएं बन रही है।
आंधी ने जमकर तबाही मचाई
पिछले 24 घंटे में गुरुवार को प्रदेश में सुबह के समय मौसम साफ रहा। इसके बाद शाम होते ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों मौसम में अचानक बदलाव हुआ फिर आंधी ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवा चलने से कई जगहों के पेड़ टूट कर गिर गया, तो कहीं होर्डिंग गिरे। करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। देवेंद्र नगर में सड़क पर राहगीरों के लिए बना सेट गिर गया। इस दौरान कई कर नीचे दब गई।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026