Chhattisgarhछत्तीसगढ

NIA ने रायपुर में दी दबिश, कांग्रेस नेता को किया अरेस्ट

रायपुर/नारायणपुर : नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे रायपुर के मौहदापारा इलाके से पकड़ा है। NIA की टीम इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी।

कोरबा एनटीपीसी नहर में ठेका कर्मी की लाश मिली, आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे शिवकुमार

बता दें कि नारायणपुर जिले में विधानसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहले BJP के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे चुनाव प्रभार के लिए गांव गए थे। बाजार में वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में नजाकत अली ने दिखाया अदम्य साहस, सरगुजा के 11 लोगों की बचाई जान

ठेकेदार ने भांजे से करवाई दोस्त की हत्या, तीन गिरफ्तार

रतन दुबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पूरे हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम कर रही थी। इस हत्याकांड के संदर्भ में एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर के मौदहापारा से गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग अभी जिला युवा कांग्रेस का महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुपारी किलिंग के चलते रतन दुबे की हत्या हुई थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026