FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 5-6 पर्यटक गंभीर रूप से घायल

Pahalgam Attack: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के पहलगाम इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया है। इस हमले में अब तक 5 से 6 पर्यटकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है।

कैसे हुआ आतंकी हमला?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पहलगाम में आतंकवादियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की। इसके बाद वह वहां से भाग गए। इस आतंकी हमले में एक गंभीर रूप से घायल समेत 5 से 6 पर्यटक घायल हो गए। इन सभी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Raipur में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब का नकली Hologram और ढक्कन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

पहलगाम में आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया है। शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी की खबर नहीं आई है। इस घटना को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक, सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स के जवान आतंकवादियों की तलाश के लिए घाटी के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हो गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026