FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर की सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए देव गुड़ियों की पूजा अर्चना की..

जगदलपुर..  संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों कुम्हारपारा, कुम्हली तथा भाटागुड़ा में आयोजित मेला- बाज़ार में जन समुदाय के साथ सम्मिलित हुए। देवियों की गुड़ी में उन्होने शीश झुकाकर बस्तर अंचल के शांति, सुख व समृद्धि की कामना की। सबसे पहले वे शहर के कुम्हारपारा क्षेत्र के जय माता फिरंता देवी के मेला में शामिल हुए। इसके बाद क्रमशः (भाटागुड़ा) बड़े गरावंड के मेला में सम्मिलित हुए। तीनों ही स्थानों पर महिलाओं ने परंपरागत अनुसार विधायक श्री जैन का स्वागत किया। फिरंता बाज़ार मेला में एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के पार्षद सुखराम नाग, पार्षद विजय कुमार, पंचराज सिंह, पूर्व पार्षद दीप्ति, सिरहा भूतनाथ बघेल, पुजारी सारंग बघेल, महेश बघेल, दुलारू बघेल, कार्तिक, कोयनार सरपंच लैखन बघेल, पूरन सिंह ठाकुर, गोरा बघेल, पीला राम, संपत बेसरा, गणपत सिंग ठाकुर, गज्जा, राजू, शंकर बेसरा, राजू बघेल, भुवन, लक्ष्मण बघेल, शंकर नाग, शानू बघेल, सुरेन्द्र बघेल, आरके सहारे, भागचंद नाग, घसिया बघेल, उप सरपंच कोयनार विरेश बघेल, लखू नागेश, जगन पटेल, सामनाथ कश्यप, कुम्हली में जलनी माता की पूजा के दौरान विधायक श्री जैन के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिरेन्द्र साहनी, सरपंच सुखदेव बाकड़े, पुजारी पदलाम बघेल, गेंद लाल, प्रताप सिंह ठाकुर, धनुर्जय ध्रुव, मनधर बघेल, सुखराम, आसमती बघेल, डोमनी बघेल, नवीन ठाकुर, रुपू सिंह तथा भाटागुड़ा में सरपंच दयाराम, रमेश पात्रो, महेश कश्यप, विजय नाथ, माया राम, उप सरपंच परशु राम, महादेव, रामचंद्र, पान्डू राम, पदलाम गोयल, पुजारी रामेश्वर, कलचा सरपंच कमल नाग आदि के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
*मुख्यमंत्री का जयकारा लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई*
भाटागुड़ा में शुक्रवार शाम पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ग्रामीणों के स्वागत-सत्कार से अत्यधिक अभिभूत हुए। वहां गांव वालों ने मंदिर स्थल से लगभग आधा किमी दूर उनके काफिले को रोक लिया। ग्रामीणों ने ढोल- नगाडों के धुन के मध्य जमकर आतिशबाजी कर श्री जैन का स्वागत किया और उन्हें मंदिर तक ले गए। मंदिर के बाहर श्री जैन ने ग्रामीणों को संबोधित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में होने वाली देवगुडियों के जीर्णोद्धार को रेखांकित किया। साथ ही, धान का समर्थन मूल्य पहले से अधिक मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री का जयकारा लगाकर उनकी उपलब्धियां गिनाई।
*कालीपुर मेला में शामिल हुए विधायक*
एक दिन पहले गुरुवार को कालीपुर मेला में शामिल होकर विधायक रेखचंद जैन ने गंगादेई माता की पूजा की। इस दौरान सरपंच खगेश्वर भोयर, रुपेश यादव, चन्द्रभान राउत, मनोज साहू, त्रिनाथ बेलसरिया, दीपक नागे, लोकेश, पुजारी चंदर कश्यप, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि, विक्की निषाद, संदीप दास, गौरव आयंगर, दुशाल काले आदि मौजूद थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *