Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG: 2 महिलाओं पर भालुओं ने किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

Marwahi News : छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र में 2 महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। गुल्लीडांड गांव की दो महिलाएं परमिला यादव और सुमित्रा रैदास सुबह महुआ बीनने जंगल गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा डायल 108 और 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायल महिलाओं को मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Home Loan @ 7.45%

CG News : पीएम ऋण योजना के नाम पर किसान से 4.5 लाख की ठगी, लोन दिलाने का झांसा देकर लूटा, आरोपी फरार

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दानीकुंडी और खंता गांव में भी भालू घुस आए थे। हालांकि, तब कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरवाही के जंगलों में अवैध कटाई, गिट्टी-मुरूम और रेत का उत्खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। जंगलों पर अतिक्रमण भी बढ़ रहा है।

फ्लाइओवर बन गइल हो… PM मोदी के भोजपुरी अंदाज पर खुश हो गई रैली में मौजूद भीड़, जमकर बजने लगीं तालियां

वन विभाग के अधिकारी इन गतिविधियों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं। डीएफओ सहित अन्य अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नतीजा है कि जंगली जानवर अब आबादी वाले इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026