Trending

Indian navy recruitment:नेवी में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन 50,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Indian navy recruitment: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए Indian Navy ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के पदों पर भर्त के लिए आवेदन मांगे हैं.

आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) की एक्जीक्यूटिव ब्रांच, एजुकेशन ब्रांच और भारतीय नौसेना की तकनीकी ब्रांच में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 242 पदों को भरा जाएगा.

Indian navy Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 242 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें से 150 रिक्तियां एक्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए हैं, 12 रिक्तियां एजुकेशन ब्रांच के लिए है और 80 रिक्तियां तकनीकी ब्रांच के लिए है.

Indian Navy Bharti के लिए योग्यता मानदंड

Indian navi recruitment

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए या न्यूनतम 60% अंकों के साथ अंतिम वर्ष में हो. साथ ही इससे आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता भी होनी चाहिए.

Indian Navy Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.

Indian Navy Bharti के तहत चयन होने पर मिलेगी सैलरी

जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें SLt का मूल वेतन 56100 रुपये से शुरू होगा और इसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे.

Also Read:korba Breaking News: मधुमक्खियों का हमला, स्कूल से गिरकर मजदूर की मौत…

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *