Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG: डीएसपी रैंक के अधिकारी ने शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता

दुर्ग : अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है। यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351 (3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

1 अप्रैल से UPI को लेकर नए नियम हो रहे हैं लागू, यहां जान लें अगर आपका नंबर बंद होता है तो क्या होगा

पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार, डीएसपी विनोद मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती उनकी बातों में आ गई। युवती को डीएसपी ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया।

CG Crime News : सौतेले पिता ने 13 साल की मासमू बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार…

युवती ने यह भी बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट भी और गाली-गलौज भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सल मुद्दे पर सुरक्षा एजेंसियों की लेंगे बैठक

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अजाक थाने के डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट समेत जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है। आपको बता दें कि इस पहले मोहन नगर थाने में दिसंबर 2024 को एक पीड़िता ने अपने ही डीएसपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो सुकमा जिले जगरगुंडा में एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026