FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

President Visit CG: आज रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रजत जयंती समारोह में लेंगी भाग

President Visit CG : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे रायपुर पहुंचेंगी। जहां राज्य विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “कदम्ब” के पौधे का रोपण करेंगी, जो पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इसके बाद, सभी विधायक राष्ट्रपति के साथ एक सामूहिक फोटो में शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन का मिनट टू मिनट प्रोग्राम भी तय किया गया है।

रात्रिकालीन अपराध नियंत्रण हेतु ‘Black Panther Squad’ का गठन

समारोह के अंतर्गत, राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों को संबोधित भी करेंगी, जहां वह राज्य के विकास और समृद्धि के बारे में अपने विचार साझा करेंगी। वहीं राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026