NATIONALभारत

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दिल्ली चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। जीत के जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। पार्टी दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। वह (प्रधानमंत्री मोदी) शाम को पार्टी मुख्यालय आएंगे।”

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दिल्ली चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार

सीएम के चेहरे पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा कहते हैं, “हमारी पार्टी में विधायक दल सीएम का चेहरा तय करता है और फिर पार्टी नेतृत्व उसे मंजूरी देता है। इसलिए पार्टी का फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। उन्होंने आगे कहा, “मैं नई दिल्ली के मतदाताओं, लाखों मेहनती कार्यकर्ताओं और पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। यह वाकई उनकी जीत है। लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है। हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये देना, भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी बनाना, यमुना रिवरफ्रंट, प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक जाम कम करना होगी। हम ऐसी राजधानी बनाएंगे जिस पर सभी को गर्व होगा।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026