FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur News : राजधानी में आधी रात हंगामा करने वाली रशियन नहीं, जानें आखिर कौन थी जो नशे में चला रही थी भारत सरकार वाली गाड़ी

Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात हंगामा मचाने वाली लड़की रशियन नहीं है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। युवती 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान वे रायपुर आई थी। दरअसल, युवती नशे में धुत होकर भारत सरकार की गाड़ी चला रही थी। इस दौरान उसने स्कूटी में सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। कार से उतर कर नशे में धुत युवती हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी।

इधर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चर्चा है कि राजधानी रायपुर में अब रशियन लड़कियां आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड में बुधवार रात हंगामा करने वाली युवती रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान से रायपुर आई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वो भारत 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर आई थी।

रायपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जिस गाड़ी में भारत सरकार लिखी हुई थी, उसमें दो लोग सवार थे। दोनों ही नशे में चूर थे। कार को नशे में धुत युवती चला रही थी। इस दौरान वीआईपी चौक पर स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस भारत सरकार की तेज रफ्तार कार में उज्बेकिस्तान की 29 साल की विदेशी युवती नोदिरा ताशकंद और डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक  39 वर्षीय महावीर नगर निवासी भावेश आचार्य था। दोनों ही नशे में चूर थे। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

Raipur News : राजधानी में आधी रात हंगामा करने वाली रशियन नहीं, जानें आखिर कौन थी जो नशे में चला रही थी भारत सरकार वाली गाड़ी

 
जानें क्या है पूरा मामला 
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बीती रात को युवती ने जमकर बवाल काटा। आधी रात युवती नशे में धुत होकर स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच कार सवार युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही। फिर पकड़कर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दोनों ही नशे में धुत थे। कार युवती चला रही थी। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे तीन युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हो गए, जो रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे कार को रुकवाया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026