FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALअपराधभारत

Crime News : जीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया साली का गैंगरेप, फिर गला घोंटकर की हत्या; शव को जलाया

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवती की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बवाना गांव में 21 साल की एक युवती के साथ उसके जीजा और दो अन्य लोगों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना में शामिल उसके दो अन्य साथी शुभम और दीपक अभी भी फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हला-फुसलाकर किया सामुहिक दुष्कर्म

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि युवती के परिजनों ने 23 जनवरी को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आशीष के युवती के साथ अवैध संबंध थे। वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। बंसल के मुताबिक, आशीष ने शुभम और दीपक के साथ मिलकर युवती को बहलाया-फुसलाया और फिर उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बंसल के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Crime News : जीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया साली का गैंगरेप, फिर गला घोंटकर की हत्या; शव को जलाया

हत्या के बाद युवती के शव को जलाया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपियों ने युवती का शव जला दिया। पुलिस ने दावा किया कि जांच के आधार पर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती के शव के जले हुए अवशेष बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.