FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

‘प्रेग्नेंट दीदी को मारकर फांसी पर लटकाया’:छोटी बहन बोली- जीजा ने सीढ़ी से घसीटते हुए ऊपर ले जाकर मारा, फिर फंदे से टांग दिया

छत्तीसगढ़ के भिलाई के अयप्पा नगर निवासी शादीशुदा युवती की लाश ससुराल में फांसी से लटकती मिली है। मृतक झलक गोरले (21) बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट भी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति देवेंद्र उर्फ रिंकू बसोड़ उसे बेहरमी से पिटाई करता था। वे पति-पत्नी को समझाने उसके घर गए तो उसने युवती को मारकर फांसी पर टांग दिया। जबकि लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर था। मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

झलक गोरले की छोटी बहन छाया गोरले ने भास्कर को बताया कि वो लोग अटल आवास ढांचा भवन में रहते थे। उसकी बड़ी बहन की शादी 1 फरवरी 2023 को अयप्पा नगर निवासी देवेंद्र बसोड़ के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से देवेंद्र झलक से झगड़ा करने लगा था। वो उसे मारता पीटता था। कुछ दिन पहले उसने झलक को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई और झलक बेड पर आ गई।

झलक की देखरेख करने के लिए छाया उसके पास रहने आ गई थी। छाया ने बताया कि उसके सामने देवेंद्र झलक को बुरी तरह मारता था। यह देखकर उसने अपने मम्मी पापा को बुलाया था। मां पुष्पा गोरले रविवार सुबह झलक के पास गई थी। सुबह पौने 11 बजे के करीब अचानक देवेंद्र पीछे के दरवाजे से आया और उसने झलक के कमरे का दरवाजा बंद किया। उसे फांसी पर लटकाया और भाग गया।

मां ने कहा बेटी मायके जाने के लिए तैयार नहीं थी
झलक की मां पुष्पा गोरले ने बताया कि उसकी बेटी दामाद को बहुत चाहती थी। वो उसे बुरी तरह मारता था तब भी वो उसके पास रहना चाहती थी। उसके कमर की हड्डी टूट गई तो मां बाप ने बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद भी झलक उनके साथ नहीं गई। मां का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाए।

देवेंद्र के घरवालों ने लगाया दूसरे लड़के से अफेयर का आरोप
देवेंद्र की मां का कहना है कि उनकी बहू झलक का दूसरे लड़के से अफेयर था। वो उसे इंस्टाग्राम में मैसेज करती थी। देवेंद्र ने जब उसे पकड़ लिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी समय उसने झलक को मारा था, लेकिन रोज मारने वाली बात गलत है। रविवार को झलक की मां को बुलाया गया था। झलक और उसकी मां साथ में बैठे थे। जब उसकी हकीकत बताई गई तो उसकी मां ने ही कहा की ऐसी बेटी को मर जाना चाहिए। इसके बाद झलक उठकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। उनके द्वारा हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत है।

पुलिस और तहसीलदार ने दर्ज किया बयान
घटना के बाद स्मृति नगर थाने की पुलिस और तहसीलदार शंकरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लड़का और लड़की पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। लड़की ने खुदकुशी की है या हत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लीयर हो जाएगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *