CRIME NEWS : 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अपहरण के बाद किया रेप, मृत समझकर खेत में फेंका
![](https://inn24news.in/wp-content/uploads/2023/03/rape-3.jpg)
यूपी के सहारनपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। धार्मिक स्थल में चल रहे भंडारे से युवक ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को मृत समझकर गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को तलाश किया तो वह बदहवाश हालत में मिली। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
CRIME NEWS : 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अपहरण के बाद किया रेप, मृत समझकर खेत में फेंका
पहले भी कुकर्म के आरेाप में जेल गया था अभियुक्त
चार साल की बच्ची से रेप के मामले के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, समीर ने करीब दो साल पहले एक बच्चे से कुकर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी करीब तीन महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गंगोह में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।