NATIONAL

फरीदाबाद में दो जगहों से बरामद हुआ 2923 किलो विस्फोटक, भारत में दहशत फैलाने की कोशिश

फरीदाबाद: देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2 अलग-अलग घरों से कुल 2923 किलो विस्फोटक मिला है। एक घर से 360 किलो विस्फोटक मिला, फिर दूसरे घर से 2563 किलो विस्फोटक मिला है।

बाँकी मोंगरा नगर पालिका में राशन कार्ड, जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र में की जा रही मनमानी.. पार्षदों ने एसडीएम से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग… 

पहली कार्रवाई में एक डॉक्टर के घर से हथियार और 360 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से इन चीजों को बरामद किया है। इसके साथ ही भारत को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

इसके बाद हुई दूसरी कार्रवाई में फरीदाबाद के दूसरे घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया।

डॉक्टर की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद से विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था।

अब तक क्या कुछ पता लगा?

जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। मुजम्मिल पीसीसी डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था। पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से यहां रह रहा था। मुजम्मिल की निशानदेही से फरीदाबाद पुलिस ने एक स्विफ्ट कर बरामद की है। इस स्विफ्ट कार के अंदर से Krinkob assault rifle पुलिस ने बरामद की है। पुलिस को इस एसॉल्ट राइफल की तीन मैगजीन भी मिली है। पुलिस ने इस एसॉल्ट राइफल के 83 राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने एक पिस्टल, 8 राउंड, 2 पिस्टल की मैगजीन और दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं।

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला

पुलिस को मुजम्मिल की निशानदेही के बाद तकरीबन 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। मुजम्मिल ने धोज इलाके में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था वहां से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले ही अमोनियम नाइट्रेट डॉक्टर मुजम्मिल तक पहुंचा था। अमोनियम नाइट्रेट आठ बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में छुपा कर रखा हुआ था। अमोनियम नाइट्रेट को छुपाने के लिए ही डॉक्टर मुजम्मिल ने धौज इलाके में कमरा किराए पर लिया था। डॉ मुजम्मिल के धौज वाले कमरे से पुलिस को 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली है।

डॉ मुजम्मिल अलफलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर है और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही यह रहता था। डॉ मुजम्मिल को 10 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉ मुजम्मिल के जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के लिंक और पक्के सबूत पुलिस को मिले हैं। जिस स्विफ्ट कार को पुलिस ने बरामद किया है इस कार से सभी राइफल पिस्टल और मैगजीन मिली है। ये स्विफ्ट कार अलफलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक लेडी डॉक्टर की है। पुलिस इस लेडी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।

क्या-क्या बरामद किया गया?

  • हथियार और 3 मैगजीन
  • एक पिस्टल और जिंदा कारतूस
  • दो खाली कारतूस
  • दो अतिरिक्त मैगजीन

विस्फोटक से संबंधित बड़े भंडार भी मिले

1. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर (MM)

2. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-15

3. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-3850

4. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-3755

किनके खिलाफ हुआ एक्शन?

  • डॉ. मुजम्मिल – लगभग 1 वर्ष 6 महीने तक अल-फलाह कॉलेज, गीता में वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्यरत।
  • डॉ. उमर मोहम्मद- वर्तमान में फरार है
  • डॉ. शाहीन शाहिद-टुकेन को आगे की पूछताछ और जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

2 डॉक्टर गिरफ्तार, 1 फरार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि  इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Aly Goni के इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा तहलका, Jasmin Bhasin की फोटो जलाने की तस्वीर ने फैंस को किया हैरान

एक और घर में मिला 2563 किलो विस्फोटक

एक और मामला ये है कि फरीदाबाद के दूसरे घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये संदिग्ध विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट लग रहा है। सुबह से इस घर मे फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की रेड चल रही है।

मुजम्मिल ने ही ये घर किराए पर लिया था। दूसरा घर फतेहपुर तगा गांव में है। धौज से 4 किलोमीटर दूर है फतेहपुर तगा गांव। डॉक्टर मुजम्मिल ने ये घर एक मौलाना से किराए पर लिया था। मौलाना को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया है।

7 नवंबर को अरेस्ट हुआ था डॉक्टर आदिल

इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक AK-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026