NATIONALभारत

Ullu, ALTT और Big Shots समेत 25 ऐप्स प्रतिबंधित, अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र ने कसा शिकंजा…देखें पूरी List

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ALTT, ULLY, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने का आरोप है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए।

Chhattisgarh: बारिश में भीगते हुए छात्राओं का हाइवे जाम, शिक्षकों के तबादले के खिलाफ जताया विरोध

सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है। उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। सरकार ने इन 25 ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है।

कर्मचारियों को बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

ये है पूरी लिस्ट

OTT ऐप्स वेबसाइट्स
1 ALTT https://altt.co.in
2 ULLU https://landing.ullu.app
3 Big Shots App https://bigshots.co.in
4 Desiflix https://desiflix.beer
5 Boomex https://boomex.app
6 Navarasa Lite https://navarasaworld.com
7 Gulab App https://gulabapp.com
8 Kangan App https://kangan.app
9 Bull App https://bullapp.in
10 Jalva App https://jalva.app
11 Entertainment https://wowentertainment.in
12 Look Entertainment https://lookentertainment.app
13 Hit Prime https://hitprime.in
14 Feneo https://feneo.vip
15 ShowX https://showx.app
16 Sol Talkies https://soltalkies.in
17 Adda TV https://addatv.app
18 HotX VIP https://hotx.vip
19 Hulchal App https://hulchal.co.in
20 MoodX https://bit.ly/moodxxvip
21 NeonX VIP https://neonxvip.in
22 ShowHit https://showhit.app
23 Fugi https://fugi.app
24 Mojflix https://mojflix.com
25 Triflicks https://triflicks.in

CG Crime : सड़क किनारे मिला पूर्व सरपंच के बेटे का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इन OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत कार्रवाई की है। इनमें से कई ऐप्स और वेबसाइट्स सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन को बाईपास कर रहे थे और IT एक्ट, 2021 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने संबंधित एजेंसियों को इन ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन करने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि एजेंसियों से मिल रही इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026