Chhattisgarh

अशोक शुक्ला बने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक

*अशोक शुक्ला बने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक*
*_कांग्रेस सेवादल में मिली बड़ी जिम्मेदारी—_*

नई दिल्ली-अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने अशोक शुक्ला ( पूर्व अति. मुख्य संगठक, प्रदेश कांग्रेस सेवादल छ. ग. ) को पूर्वी जोन के पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस सेवादल में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए श्री शुक्ला द्वारा पूर्व में जिले एवं प्रदेश में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस सेवादल का अपना बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने सेवादल को मजबूत करने की मंशा जाहिर की है, इसी तारतम्य में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने पूरे देश में यह सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस 19 नवंबर से यह सदस्यता अभियान प्रारंभ की गई है, श्री शुक्ला ने कहा कि – ‘वर्तमान में देश के जो हालात है, केंद्र सरकार द्वारा सभी सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग कर, वोट चोरी कर सत्ता में काबिज होकर संविधान बदलने एवं लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है, ऐसे समय में कांग्रेस सेवादल को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।’
श्री शुक्ला ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की सराहना करते हुए उनके द्वारा दी गई यह बड़ी जिम्मेदारी को चुनौती पूर्वक स्वीकार करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है तथा उन्होंने कहा है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के भरोसे को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे|
श्री शुक्ला को मिले इस जिम्मेदारी से प्रदेश के सभी सेवादल कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है तथा सभी ने यह जिम्मेदारी मिलने पर श्री शुक्ला को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त की है|

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026