NATIONALSECL

सेल की तरह ही कोल इंडिया के 2.25 लाख कर्मियों की ग्रेच्युटी राशि 20 लाख से 25 लाख करने की मांग

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

सेल की तरह ही कोल इंडिया के 2.25 लाख कर्मियों की ग्रेच्युटी राशि 20 लाख से 25 लाख करने की मांग

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंप कर ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में वृद्धि करने की मांग की है। कोल इंडिया सीएमडी को सौंपे गए ज्ञापन में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा एक अक्तूबर 2025 से सेल कंपनी में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं गैर अधिकारी नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्यूटी राशि 20 लाख रुपए से बढ़ा कर 25 लाख रुपए करने का आदेश पत्र जारी किया गया है।

 

ज्ञापन में बताया गया कि कोल इंडिया लिमिटेड भी भारत सरकार का ही सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। ऐसे में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की मांग है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तर्ज पर कोल इंडिया लिमिटेड भी अपनी सभी अनुषंगी कंपनियों (बीसीसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएकंपनियों) में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि 20 लाख रुपए से बढ़ा कर 25 लाख रुपए करने का आदेश पत्र शीघ्र जारी करे। संघ ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन ग्रेच्युटी राशि बढ़ाने का आदेश पत्र कर्मचारी हित में जारी करे, इससे कोल कर्मचारियों के बीच प्रबंधन की साख बढ़ेगी और कर्मचारी भी कंपनी के विकास के लिए जी-जान लगा कर काम करेंगे।

 

ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ/भारतीय मजदूर संघ द्वारा कोल इंडिया में कार्यरत लगभग 2,25000, एनसीएल सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में कोल इंडिया के सीएमडी के समक्ष मांग रखी गयी है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन को मजदूरों के हित में इसे तुरंत लागू करना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कुसमुंडा क्षेत्र से टिकेश्वर राठौर, हिरन चंद्रा, अमिया मिश्रा, यशवंत साहू, राहुल वर्मा ने उच्च अधिकारियों ने मांग का पूर्ण रूप समर्थन करते हुए अविलंब कोल इंडिया में ग्रेच्युटी राशि 20 लाख से 25 लाख रुपए करने का आदेश पत्र जारी करने की मांग की है। आने वाले समय में उनकी मांगे पूरी होने से सभी के हितों में कार्य होने की बात कही। उपरोक्त जानकारी कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड द्वारा साझा की गई है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026