Chhattisgarh
सुशासन का असर अब गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

बिलासपुर संभाग के पांच जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन सीधे जनता तक पहुंच रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों को मिल रहा है और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, पेयजल संकट की रोकथाम, स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, किसानों के लिए खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता तथा महिला सशक्तिकरण के लिए “ड्रोन दीदी” जैसी पहलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
“शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है।”







