*सर्व सेन/श्रीवास नाई समाज के सामाजिक विचार मंथन कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक रामकुमार यादव*
मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार यादव ने समाजिक भवन हेतु 10 लाख रू कि घोषणा)

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती सर्व नाई सेन/श्रीवास समाज का विचार मंथन कार्यक्रम मां नाथल दाई के प्रांगण चंद्रपुर में 31 मार्च 26 को सकराली परिक्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने नाई समाज को सामाजिक भवन निर्माण हेतु हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा की है । विशिष्ट अतिथि सर्व नाई सेन/श्रीवास समाज पंजियन 82का प्रांताध्यक्ष पुनित राम सेन , प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ लोकनाथ सेन, जिला अध्यक्ष सक्ती ईंदल सिंह श्रीवास, जिला अध्यक्ष बालोद संतोष कौशिक, जिला अध्यक्ष महासमुंद नरेंद्र सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा मोहन श्रीवास, संरक्षक सत्यवान् श्रीवास, संरक्षक जगन कौशिक, बालोद सचिव जनक कौशिक , जिला अध्यक्ष बलौदा बाज़ार बसंत श्रीवास , जिला अध्यक्ष सारंगढ़ रूपेश कौशिक, सचिव कसडोल मुरित श्रीवास, सालिक श्रीवास , मदन श्रीवास , भीमेश्वरी श्रीवास महिला प्रकोष्ठ, जय प्रकाश श्रीवास, भुवनेश्वर श्रीवास युवा प्रकोष्ठ, सुरज श्रीवास और सकराली परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी और समाज के स्वजातिय बंधुओं सैकड़ो के सख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ श्रीवास प्रदेश संगठन मंत्री एवं अध्यक्षता सकराली परिक्षेत्र द्वारा किया गया।
जिला अध्यक्ष ईंदल सिंह श्रीवास ने बताया कि समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा विचार विमर्श पश्चात समाज में आठ बिन्दुओ पर सुधार किए जाने पर सहमति बनी जिसमें किसी की मृत्यु होने पर सिर्फ उनके परिवार के जरूरी संबंधियों को छोड़कर कफन के बदले आर्थिक सहयोग किया जाय। , दशगात्र में मिठाई ना परोसा जाय, सामाजिक भोज में केवल दाल, चावल, सब्जी, बड़ा, पुड़ी परोसे , शादी में ढेंढ़हीन राशि अधिकतम 3000 रुपये किये जाने, जुता छुपाई कोई रस्म नहीं है पर खुशी से देंगे तो 500 रुपये से ज्यादा न लिया जाय, शादी ,षष्ठी ,बर्थ-डे पर मांस, मदिरा पुर्ण रुप से बंद किए जाने , कार्यक्रम के बाद वापस जाने के समय सेनानी जिसे कलेवा भी कहतें हैं उसे पूर्ण रुप से बंद किया जाए, तथा हमारे नाई समाज को कोई भी समाजिक भेदभाव के बीच दाढ़ी बनाने, षष्ठी या मरनी कार्यक्रम में न जानें शामिल हैं। सामाजिक सुधार के इन सभी बिंदुओं का समर्थन कार्यक्रम मे उपस्थित सभी समाजिकजनो द्वारा सर्व सम्मति से समर्थन किया गया। जिसे जिले के समस्त परीक्षेत्रों मे लागु करने की सहमति भी प्रदान किया गया।





