FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सरकार शुरू करने जा रही नई योजना, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे 4000 रुपए, जानें किसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश : चुनावी साल में सरकार हर वर्ग को साधने में जुट गई है। जहां एक तरफ प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिलने जा रही है तो दूसरी ओर आधी आवादी को भी सरकार की तरफ से काफ राहत दी जा रही है। आगामी चुनाव से पहले शिवराज सरकार महिला वोटरों को साधने में जुटी है। महिलाओं-बेटियों को लेकर आए दिन बड़े बड़े ऐलान किए जा रहे है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना की सौगात के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

गुरूवार को मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को पति के आयकर दाता न होने पर 4 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सीएम शिवराज ने प्रदेश के चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। सभी जिला चिकित्सालय में ढाई-ढाई करोड़ रूपए की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 25 -25 लाख रूपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे।

प्रदेश के ऐसे 1440 उप स्वास्थ्य केंद्र, जो भवन विहीन हैं, उनके भवन बनाये जायेंगे। मुरैना सहित प्रदेश के 5 जिलों में एमआरआई मशीन सुविधा होगी। नि:शुल्क दवाओं के वितरण के लिए संभाग स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाए जाएंगे।

सीएम ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की भी घोषणा की, जिसमें ऐसी गर्भवती महिलाएं, जो आयकर दाता नहीं होंगी, को 4 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *