Chhattisgarh

समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने के उपरांत श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य पूजन एवं भंडारे का आयोजन

समाजसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रहने वाले प्रवीण झा एवं उनके समस्त परिवार द्वारा, श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर फिल ग्रुप फैक्ट्री, घुटकू परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। फैक्ट्री के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण इस आयोजन में श्रद्धा पूर्वक सम्मिलित हुए।

इससे पूर्व, समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा 1008 दर्शनार्थियों को अयोध्या ले जाकर श्री रामलला के दिव्य दर्शन कराए गए थे, जो उनके आध्यात्मिक समर्पण और जनसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है।
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर श्री रामभक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर, उनके चरणों में कृतज्ञता अर्पित की गई।

पूजन उपरांत सभी कर्मचारियों और आम जन को प्रसाद स्वरूप भंडारे में भोजन वितरित किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि कार्यस्थल पर आपसी सौहार्द, सामूहिकता और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रेरणास्रोत भी बना।

समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे।

 

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026