
जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सक्ती क्षेत्र के दो मकानों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने एक ही गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं में चोरी का तरीका समान था। जांच के दौरान पुलिस ने बलवीर सतनामी, फलेश साहू और समीर डेनियल से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात समेत चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
दोनों मामलों में बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने चोरी के सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है।
मामले में चार आरोपियों—बलवीर सतनामी, फलेश साहू, समीर डेनियल और अमित अग्रवाल—को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने की।






