AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

सक्ती जिला मे थमने का नाम नही ले रहा अवैध रेत उत्खनन

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष 

सक्ती जिले की नदियों में इन दिनों अघोषित रूप से माफियाराज चल रहा है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद बड़ी बड़ी मशीने लगाकर नदियों से रेत निकालने और परिवहन करने का सिलसिला दिन रात जारी है। करही-किकिरदा महानदी क्षेत्र में तो ट्रैक्टर से रेत निकालकर पुल के ऊपर नीचे गाड़ी लगाकर लोडिंग- अनलोडिंग होता है। इसके अलावा दिन रात मशीनों से नदी का सीना छलनी हो रहा है। गौरतलब है कि मानसून लगने के साथ शासन द्वारा नदियों से रेत उत्खनन कार्य पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है।

इसको लेकर पर्यावरण विभाग ने भी सख्त आदेश जारी किया है, लेकिन सक्ती जिले में नदियों का हसीना छलनी कर शासन प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जैजैपुर ब्लाक के ग्राम करही महानदी घाट से रेत उत्खनन और परिवहन का काम निर्बाध गति से हो रहा है। यहां दिन रात बड़ी बडी मशीने उत्खनन कार्य ट्रैक्टर में रेत परिवहन होता है। इसके बाद बिर्रा से सारंगढ़ मार्ग पर करही और किकिरदा के मध्य नाला पुल के नीचे बड़ी गाड़ी हाइवा को खड़ी करके पुल ऊपर खड़े रेत लोड ट्रैक्टर को अपलोड करने का काम होता है। इसके कारण पुल की रात को भी परिवहन में लगा खनिज माफिया। है। इसके बाद इस कारोबार को आंख मूंदकर छूट दे दी जाती है। लिहाजा शासन प्रशासन के नियमों को धता बताते हुए रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन बेखौफ फल फूल रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिम्मेदार विभाग को हो लेकिन कार्रवाई का पता नहीं है।

रेलिंग भी कई जगह से टूट गई है। रोजाना इस पुल से राहगीर हजारों की यहां से आते जाते हैं। संख्या में दूर दूर से आते के ऊपर बने पुल को बचाने की मांग किए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा और चंद्रपुर तक महानदी बोराई व सहायक नदियों में जगह जगह रेत उत्खनन का काम धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसा भी नहीं है कार्यवाही अवैध उत्खनन और परिवहन के इस कारोबार के बारे में जिम्मेदार विभाग को जानकारी ना हो। शिकवा शिकायतें भी लगातार होती है, परंतु जिम्मेदार अधिकारी मौका निरीक्षण करके दो चार गाड़ियों को पकड़कर खुद की पीट थपथपा लेते हैं

 

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले को लेकर कार्यवाही हो रही है। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

वीरेट लकड़ा, अपर कलेक्टर सक्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *