ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” एवं “हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा” को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा राठौर, श्री भुवन भास्कर यादव, श्री भूषण चंद्रा, श्री रंजीत अजगल्ले एवं जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू के आतिथ्य में कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर संत समाज के संतों एवं प्रमुखजनों को अभियान की पुस्तिका भेंट की जाएगी तथा समानता, समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सेवा और जनजागरण का माध्यम बनाने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री गबेल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा तथा विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा।
कार्यशाला में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो, रील्स एवं गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने तथा जिला एवं प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, प्रमोद गबेल, रूपा सिंहदेव, सुशीला सिन्हा, परदेशी खूंटे, धनंजय नामदेव, आलोक पटेल, भूषण चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, अरुण शर्मा, आशीष तिवारी, जगदीश चंद्रा, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, मनहरण चंद्रा, जीवेंद्र गबेल, श्याम चंद्रा, लालू गबेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समरसता, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026