Uncategorized

विकास नहीं तो टैक्स नहीं – अमृता विश्वास ( बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार)

राजू सैनी

विकास नहीं तो टैक्स नहीं – अमृता विश्वास ( बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार)

कोरबा – जिले के बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमृता विश्वास ने नामांकन दाखिल किया है। अमृता विश्वास मुख्य रूप से बाँकी मोंगरा क्षेत्र में ही निवासरत हैं। अमृता विश्वास पिता ससुर संजय विश्वाश कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव रह चुके हैं। वहीं पति इंजीनियर जय विश्वास कांग्रेस राजनीति में काफी सक्रिय रहें हैं। वे ए एसयू आई ब्लॉक अध्यक्ष, कोरबा यूथ कांग्रेस सचिव का पद सम्हाल चुके हैं। वर्तमान में इंजीनियर होने के साथ क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्शन का कार्य का रहे है। श्रीमति अमृता विश्वास भी स्वयं पढ़ी लिखी हैं उन्होंने ग्रेजवेशन किया हैं। शिक्षित होने के साथ साथ बांकी क्षेत्र से वे भली भांति परिचित है। कोरबा जिला ऊर्जाधानी होंने के बावजूद बांकी मोंगरा दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहा है जिसे विकसित बनाने का संकल्प लेकर श्रीमती अमृता विश्वास चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनका चुनावी चिन्ह सोफा है। उन्होंने अपने घोषणा-पत्र में झूठे वायदों को दरकिनार कर जो कार्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें पूरा करने का संकल्प किया है। घोषणा पत्र –

1.विकास नहीं तो टेक्स नहीं।

2. पानी, बिजली, शिक्षा, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता।

3. बांकी मोंगरा में तहसील कार्यालय बनाना है।

4. 4. बांकी मोंगरा में 50 विस्तार सर्व सुविधा युक्त अस्पताल बनाना।

5. 5. बांकी मोंगरा में राज्य स्तरीय खेल मैदान बनाना है।

6. बांकी में सर्वसुविधा युक्त गार्डन बनाना है।

7. बांकी मोगरा को हाईटेक सिटी बनाना है।

Back to top button