FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 2 पंप खराब,4 टिप्पर बिगड़े खड़े, महापौर कांग्रेसी पार्षद राजनीतिक कार्यो में व्यस्त – आलोक अवस्थी

शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था व सफाई कार्य बुरी तरह प्रभावित

जगदलपुरinn24.कांग्रेस शासित नगर निगम में सत्तासीन महापौर व कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से आमजन से जुडी़ मूलभूत सुविधायें प्रभावित हो रही हैं। नयामुण्डा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चार दिन पूर्व बीते सोमवार से दो पंप खराब पडे़ है, जिसके कारण शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गयी है। ऐसे ही सफाई विभाग में शहर का कचरा उठाने कुल 6 बड़े टिप्पर में 4 टिप्पर बीते दो सप्ताह से बिगड़े खड़े है और शहर में सफाई कार्य चौपट हो रहा है। जिसे सुधारने तक की सुध निगम में बैठे जवाबदार कांग्रेसी नेताओं को नहीं है। मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि जल आपूर्ति इंतजाम व सफाई कार्य नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। कांग्रेस सत्तासीन नगर निगम में काबिज कांग्रेसी जनप्रतिनिधि सत्ता सुख में जनता से सीधे जुडी़ सुविधाओं को भी भूल गये हैं और अपनी पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त है। महापौर समेत कांग्रेसी पार्षद अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण यदि जनता से जुड़े कार्यों के लिये समय नहीं दे सकते तो बेहतर होगा कि अपने पद का त्याग कर दें।

पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि नगर निगम में बीते साढ़े तीन साल के कार्यकाल में महापौर व कांग्रेसी पार्षदों का मनमाना रवैया किसी से छिपा नहीं है। इनके सत्ता के दंभ में निगम की आमजन से जुड़ी व्यवस्थायें बेपटरी हो गयी हैं। कल 2 जून को मुख्यमंत्री का बस्तर प्रवास है और कांग्रेस अधिवेशन का कार्यक्रम भी होने वाला है। शहर व जनता से जुड़ी जरूरी सुविधाओं को दुरूस्त करने के बजाय राजनीतिक कार्यक्रमों में महापौर व कांग्रेसी पार्षद लीन है। शहर व शहरवासियों के लिये यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

श्री अवस्थी ने कहा कि नगर निगम की बागडोर संभाल रहे कांग्रेस की महापौर व पार्षद अगर जनहित के कामों को पूर्ण करने में असक्षम है तो स्वयं पद से हट जाने का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें। जिससे निगम का कामकाज सही हो पायेगा और महापौर,कांग्रेसी पार्षदों को अपनी पार्टी के राजनीतिक कार्यो के लिये संपूर्ण समय मिल जायेगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *