FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

लोरमी के वार्ड नंबर 7 में भीषण आग, खेत-खलिहान और बाड़ी जलकर खाक… देखें VIDEO

लोरमी। नगर के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते खेत-खलिहान और बाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही समय में तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद समय पर दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं, जिसके चलते लोगों को खुद ही आग बुझाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग घरों तक पहुंचने से पहले ही काबू में आ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026