Champa BreakingChhattisgarhHealth and fitnessJanjgir Champa

लायंस क्लब चांपा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C की स्थानीय ईकाई लायंस क्लब चांपा के द्वारा 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम लायंस क्लब भवन में आयोजित किया गया जिसमें डॉ श्री मती पल्लवी बिरथरे एम बी बी एस, बी सी एच मुंबई पूर्व चिकित्सक अपोलो अस्पताल एवं शिशु भवन बिलासपुर द्वारा परीक्षण कर उपचार की सलाह दी गई । इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने कहा कि ठंड का मौसम समाप्त होने तथा गर्मी का मौसम प्रारंभ होने उपरांत मौसम परिवर्तन के साथ ही खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है जिसे ध्यान में रखते हुवे शरीर एवं खाने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है । लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय सेवा भावी संस्था है जिसके द्वारा समय समय पर आवश्यक अनुसार सेवा गतिविधि आयोजित किया जाता है, इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें लगभग 300 बच्चे लाभान्वित हुवे ।कार्यक्रम में लायंस हायर सेकंडरी स्कूल के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, क्लब सचिव लायन राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन डॉ व्ही एन बिरथरे उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।उक्त जानकारी सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने दी है।

Aashish Agrawal

Aashish Agrawal is a dedicated and responsible National Correspondant and Director based in Janjgir-Champa district of Chhattisgarh, known for his ground-level reporting and commitment to truthful journalism. With a strong understanding of local issues, he consistently brings forward stories related to public interest, governance, law & order, and social development. He believes in ethical journalism and works tirelessly to highlight the voices of common citizens, ensuring transparency and accountability in society.