
रायपुर: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जमाया होली का रंग, लालीपाप लागे लू गाने पर झूम उठे फैन्सर
रायपुर: होली पर्व को मात्र तीन दिन शेष होने से अनेक जगहों पर होली की मस्ती छाने लगी है। कहीं नगाड़े की धुन पर फाग गीत गाए जा रहे हैं तो कहीं होली मिलन में राधा-कृष्ण बनकर नृत्य करके फूलों की होली खेली जा रही है। रायपुर में दो जगहों पर भव्य होली महोत्सव में हजारों युवा झूम उठे। एक ओर डब्ल्यूआरएस कालोनी के दशहरा मैदान में भोजपुरी कलाकारों ने गीत-नृत्य से समां बांधा। वहीं दूसरी ओर जोरा के एक फार्म हाउस में छालीवुड के कलाकारों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। छालीवुड के सैकड़ों कलाकार एक जगह जुटे और होली का जमकर आनंद उठाया।
डब्ल्यूआरएस कालोनी में दशहरा मैदान पर पहली बार होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपर स्टारों ने भोजपुरी गीतों और होली पर आधारित फाग गीतों से समां बांध दिया। कलाकारों ने गीतों में ऐसा रंग बिखेरा कि दर्शक मस्ती में सराबोर होकर देर रात तक झूमते रहे।