FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रायपुर नवदंपती हत्याकांड : हत्या के समय मौजूद पांच लोगों का नार्को टेस्ट कराने पुलिस कर रही तैयारी

रायपुर: टिकरापारा इलाके के संजयनगर में 21 फरवरी को बंद कमरे नवदंपती की हुई हत्या मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने संदेह के घेरे में आए पांच लोगों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।दरअसल अब तक पुलिस दावे के साथ यह कह रही है कि दोनों ने एक दूसरे को चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

वहीं मृतिका कहकशां के स्वजनों का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन मृतक मो.असलम के स्वजनों ने ही संपत्ति विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसे लेकर थाने का घेराव करने के साथ ही स्वजनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर घटना के दौरान वहां मौजूद संदेहियों का नार्कों टेस्ट कराने की मांग की थी। यहीं नहीं स्वजनों ने राज्यपाल से भेंटकर मामले की सीबीआइ जांच की मांग करने की तैयारी की है।

मृतका कहकशां के भाई मोहम्मद शाहरुख खान ने मो.असलम की एक बहन पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि असलम की बहन मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहती है। हत्याकांड के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद थी। हत्या के दूसरे दिन असलम और कहकशां के अंतिम संस्कार के बाद भी उसकी बहन से पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं किया और न ही बयान दर्ज किया।
इस बीच वह जबलपुर चली भी गई। दरअसल असलम को उसके स्वजन यहां की संपत्ति देने को तैयार नहीं थे।करीब पांच महीने पहले असलम जबलपुर स्थित अपनी संपत्ति बेचने के लिए गया भी था। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।
शादी के दूसरे दिन ही रिशेप्शन थी और दुल्हा-दुल्हन वहां जाने की तैयार हो रहे थे,इसी बीच दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस का अब तक मानना है कि लड़के ने पहले दुल्हन को मारा इसके बाद खुद की चाकू से मार लिया।दोनों के शरीर में 72 चाकू के निशान मिले थे।ऐसे में मृतिका के स्वजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मामले में अब तक पुलिस ने कोई भी एफआरआर दर्ज नहीं की है।डाक्टर ने 20 दिन से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी अब तक पीएम रिपोर्ट नहीं दी है।डाक्टर खुद भी इस केस में उलझ गए हैं।
पुलिस के आला अफसरों ने संकेत दिए हैं कि कहकंशा के स्वजनों की मांग को देखते हुए दूल्हे के स्वजनों का नार्को टेस्ट करवाया जा सकता है। वर्तमान में रायपुर एम्स में नार्को टेस्ट शुरू हो गया है।ऐसे में नियमानुसार कोर्ट से अनुमति लेकर नार्को टेस्ट करवाया जाएगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *