Chhattisgarh

राम भक्तों में उत्साह. नगर से गांव तक हुआ  भगवामय, प्रेम नगर के बच्चों ने निकाली झांकी

राम भक्तों में उत्साह. नगर से गांव तक हुआ  भगवामय, प्रेम नगर के बच्चों ने निकाली झांकी

Also Read:- Maruti Alto का बाप बन आयी Renault की नई Kwid मिलेंगे शानदार प्रीमियम फीचर्स के साथ पावरफुल इंजन 2024 में ग्राहकों की मौज, कीमत ?

भागवत दीवान

कोरबा – भगवान राम की भक्ति में पूरा देश डूबा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घडिय़ां जैसे जैसे नजदीक आ रही है, रामभक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ऊर्जाधानी भी राममय हो चुकी है। शहर से लेकर गांव तक जिले भर में आयोजनों की तैयारी की जा रही है। सुबह से रात तक रामधुन जगह-जगह सुनाई दे रही है। प्रमुख मार्गों व चौक-चौराहों को भगवामय किया जा रहा है। श्रीराम के नाम के झण्डे और तोरण जगह-जगह बांधे जा रहे हैं।

 

जिले के सभी मंदिरों में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इन आयोजनों मे दर्री क्षेत्र मे प्रेम नगर के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। विद्युत गृह स्कूल के विद्यार्थियों, डांस टीचर ममता जायसवाल के द्वारा झांकी निकाली गई। विद्युत गृह स्कूल से प्रारंभ झांकी में बच्चे श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान के रूप में दिखे। विद्यार्थियों के साथ नृत्य शिक्षक ममता जायसवाल भी रही। इस दौरान बच्चों के द्वारा नृत्य भी किया गया। विद्यार्थियों में गायत्री साहू, नैंसी श्रीवास, खुशबू श्रीवास, रानी गबेल, कमिका यादव, तुलेस साहू, कपिल श्रीवास, इशांत यादव, कृष्ण गोस्वामी, कुनाल देवांगन अग्रणी रहे।

राम भक्तों में उत्साह. नगर से गांव तक हुआ  भगवामय, प्रेम नगर के बच्चों ने निकाली झांकी

Also Read:- Hero ने कर दी मौज 165 Km की रेंज में लांच किया अब तक का सबसे गजब NYX HX इलेक्ट्रिक मॉडल कीमत सुन रह जाओगे भौचक्के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *