
राधिका राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया
चांपा – कैलाश नगर वार्ड 17 की सक्रिय महिलाओं का समूह श्रीमती राधिका राठौर के नेतृत्व में भाजपा की रीति नीति एवं देश के यशस्वी प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया, जिसमे श्रीमती राधिका राठौर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता देश और समाज की सेवा करता है,अपना योगदान देता है ठीक उसी भावना से प्रेरित होकर हम सभी महिलाओं ने चांपा नगर के भाजपा संगठन से संपर्क साधा और भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा,पूर्व सक्ति विधायक खिलावन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गणेश श्रीवास,डॉक्टर राजू यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी,महामंत्री विक्रांत बघेल,विकास सोनी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आसपास की सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा प्रवेश किया जिसमें राधिका राठौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया !!