छत्तीसगढ़ : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर विष्णुदेव साय की मुहर लग चुकी है । राजधानी रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद वे अस्थाई मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंच गए हैं। बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नेता पहली बार ही विधायक बने हैं।विजय शर्मा जहां पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव सांसद रह चुके हैं।
Related Articles

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया
April 5, 2023
युवाओ की जान Yamaha RX100 के टॉप फीचर्स ने किया सबको दीवाना जानिए कब होगा न्यू वर्जन लांच
December 10, 2023