FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रतनपुर ग्राम जाली में मिली महिला के शव की पहचान महिला कोरबा जिला निवासी

बिलासपुर -: मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के पास से कागज में लिखे मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कोरबा निवासी के रूप में हुई है। पिछले 8 दिनों से वो घर से लापता थी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि जाली गांव के पहाड़ी की तरफ एक चरवाहा मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गया था। तब झाड़ियों के पास तेज बदबू आ रही थी। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर की मौत हुई होगी, लेकिन जब पास जाकर देखा तो महिला की लाश मिली। जो कि चार से पांच दिन पुरानी होने की आशंका है।महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की तो उसके पास कागज में एक मोबाइल नंबर मिला। कॉल करने पर महिला की पहचान कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भाटा कछार निवासी शिवकुमारी मरार (43) पति महेत्तर मरार के रूप में हुई।शिवकुमारी के चार बच्चे हैं। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार थी। बीते 11 सितंबर को परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी।परेशान परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। अचानक शव मिलने की सूचना मिलते ही रतनपुर पहुंचे और महिला की पहचान की।महिला की शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वह अपने गांव से पहाड़ी और झाड़ियों के बीच कैसे पहुंची। ऐसे कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का दावा कर रही है।
रतनपुर ग्राम जाल में मिली महिला के शव की पहचान महिला कोरबा जिला निवासी के रूप में हुई।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *