युवाओं को नेतृत्व : BJYM जिला मुंगेली की कार्यकारिणी घोषित , पियूष साहु को मिला जिला मंत्री का दायित्व…

मुंगेली | भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला मुंगेली की नई जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह घोषणा किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही निर्णय राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मुंगेली दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर लिया गया। जिला अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया है। इसी क्रम में पियूष साहु (परिमल साहु) को युवा मोर्चा जिला मुंगेली का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त मंत्री पियूष साहु को संगठन के भीतर सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। वे लंबे समय से संगठनात्मक एबीवीपी एवं पार्टी के गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं ।





