1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

महाआरती में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गंगा आरती के तर्ज पर विकास नगर कुसमुंडा मां दुर्गा पंडाल में आयोजित हुई महा आरती…

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर मां दुर्गा पंडाल में शारदीय नवरात्र की भांति ही चैत्र नवरात्र में भी मां आदि शक्ति भवानी की भव्य प्रतिमा की पुरे नौ दिन समुच्चे विधि विधान से पूजा आरती होती है। इसी कड़ी में महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन दुर्गा समिति की ओर से किया गया।

देंखे महाआरती की वीडियो….

इस महाआरती में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित होने पंहुचे, मां जगदम्बे की पूजा की जिम्मेदारी सम्हाल रहें भरत तिवारी महाराज जी पर इस भव्य महाआरती को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी थी, जो बीते ४८ घंटे पूर्व ही इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे, वहीं उनके आदेशानुसार मां दुर्गा पूजा समिति भी महाआरती लिए जरूरी सभी व्यवस्थाओ में लगी हुई थी। महाआरती के लिए पूजा पंडाल परिसर में ही अलग अलग ५ मंच बनाए गए थे,जिसमें खड़े होकर भरत तिवारी महाराज जी के साथ और ४ पंडितो ने भव्य महाआरती की। लगभग ४५ मिनट तक चले इस महाआरती में पूरा कुसमुंडा क्षेत्र उमड़ पड़ा। महाराज भरत तिवारी जी ने बताया की गंगा आरती की तरह ही मां दुर्गा की भी महाआरती करने की बड़ी मंशा थी जिसे लेकर मां दुर्गा समिति एवम क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह से चर्चा की गई, जिन्होंने आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों को उठाते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया जिस वजह से कुसमुंडा क्षेत्रवासियों को यह भव्य महाआरती देखने सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित रूप से कुसमुंडा क्षेत्र में इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसके लिए सभी ने आयोजन समिति की तारीफ की। देंखे कार्यक्रम के दौरान की कुछ तस्वीरें ……

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *