FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक नारायणपुर में हुई संपन्न शंभू नाथ देहारी को नारायणपुर जिले का अध्यक्ष किया गया घोषित 

जगदलपुर inn24 ..भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग की आवश्यक बैठक दिनांक 10,07,2023 को नारायणपुर स्थित पेंशनर्स संघ कार्यालय में संभागीय अध्यक्ष राम नारायण ताटी की अध्यक्षता मेंआयोजित की गई । उक्त बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद रहे । इस अवसर पर रायपुर जिले के अध्यक्ष राम गोपाल बोहरे ,प्रांतीय मंत्री अनिल गोल्हानी राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अश्वनी चेलक एवम नागेंद्र सिंह भी विशेष अथिति के रूप में उपस्थित हुए ।
बैठक के दौरान उपस्थित पेंशनरों ने अपनी कुछ समस्याओं से भी संगठन को अवगत कराया जिसके समाधान के लिए वीरेंद्र नामदेव द्वारा आवश्यक पहल की गई ।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह राज्य सरकार मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 ( 6 ) का बहाना बनाकर पेंशनरों को महंगाई राहत से वंचित कर रही है ।
सभा को संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी ने भी संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियां गिनाई ।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों के सुझाव पर संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी के द्वारा प्रस्तावित किए जाने पर श्री शंभूनाथ देहारी को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ नारायणपुर के अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र नामदेव के द्वारा मनोनीत किया गया ।उपस्थित पेंशनरों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।
इस अवसर पर स्वर्गीय सुधीर झा जिन्हे संगठन की ओर से संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था उनका आकस्मिक निधन विगत 13 मार्च को होने पर उनको याद करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए उपस्थित पेंशनरों के द्वारा दो मिनट के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
बैठक में मौजूद पेंशनरों में शंभू नाथ देहारी, डी पी द्विवेदी , एल एस नाग , डी रामन्ना राव ,नागेश कापेवार ,निर्मल जी मंडल , बी पी गुप्ता , के एस ठाकुर ,गोविंद सिंह राठौर ,विपुल सरकार ,पुरुषोत्तम राय पटेल ,विश्वनाथ सिंह एवम रघुनाथ सिंह आदि शामिल थे ।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *