*भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद सक्ती ने सौंपा ज्ञापन*
*वेदांता हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए आर्थिक मदद दिए जाने का किया मांग*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सक्ती का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अपने जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा के नेतृत्व में 2 मई 2026 को सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव में स्थापित वेदांता पावर प्लांट जहां पर बीते 14 अप्रैल 2026 को कम्पनी के लापरवाही के कारण बायलर टरबाइन सेक्सन में उच्च दाब वाली भाप ले जाने वाली स्टील पाइप अचानक फट गई थी। जिससे इतना तेज धमाका हुआ और उसके आसपास काम कर रहे श्रमिक कर्मचारी चपेट में आ गए। दुर्घटना के शुरुआत में ही कई कामगारों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें आज तक 25 मजदूर /कर्मचारी वेदांता कम्पनी के मनमानी लापरवाही से असमय मृत्यु के शिकार हो गए हैं एवं 12 का इलाज चल रहा है इसके संबंध में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्लांट के मेनेजमेंट से मिलने गया था और मेनेजमेंट से मिलने का समय देने संदेश भेजा वहां से जवाब आया कि पूरा प्लांट बंद है और छ.ग.पुलिस एवं निजी सुरक्षा एजेंसी के नियंत्रण में है फिर भी कुछ अधिकारी आए उनसे चर्चा हुई उनको हमारे मांग संबंधी पत्र सौंपा गया और पढ़ कर सुनाया गया , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मांगों में बायलर ब्लास्ट हादसे की सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दूसरा – बायलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड रुपया मुआवजा दिया जाए। तीसरा – बायलर ब्लास्ट हादसे में घायलों को 25-25 लाख मुआवजा तथा उनका निःशुल्क उपचार कराया जाए । चौथा – बायलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों के परिवार के एक सदस्य को वेदांता पावर प्लांट में स्थाई नौकरी दी जाए। पांचवा – सिंघीतराई में पावर प्लांट लगाने के लिए अलग अलग गांवों के जिन किसानों से जमीनें -कृषि भूमि अधिग्रहीत की गई थी (पहले अथेना
पावर प्लांटअब वेदांता पावर प्लांट द्वारा ) से विस्थापितों प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी वेदांता पावर प्लांट में दिए जाने जैसी मांगे शामिल हैं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से चर्चा में यह भी कहा गया इस घटना में जिन जिन के नाम पर अपराध दर्ज हुआ है उन शीघ्र पर कार्रवाई की जाए ।
इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने कुछ मजदूरों सहित किसानों से भी अलग से चर्चा किया और उनकी समस्याओं के लिए पुनः बैठक में विचार विमर्श करने जैसी बातें हुई । इन पलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में कामरेड अनिल शर्मा के अलावा कामरेड ननकी दाऊ चंद्रा , कामरेड धनीराम पटेल , कामरेडअरुण कुर्रे , कामरेड बलराम सिदार
, कामरेड के.डी. महंत ,
कामरेड गोपाल यादव , कामरेड आकाश शर्मा , कामरेड देवेंद्र जायसवाल , कामरेड विनोद द्विवेदी , कामरेड रघु नंदन साहू और कामरेड हेम लाल देवांगन शामिल थे ।






