Chhattisgarh

भाजयुमो छत्तीसगढ़ की एक दिवसीय कार्यशाला प्रदेश कार्यालय रायपुर में सम्पन्न..

रायपुर inn24 (रविंद्र दास)भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी कार्यक्रम के तहत मण्डल सशक्तिकरण अभिया कार्यशाला दिनांक 20 सितम्बर 2023 को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ परिसर रायपुर में आयोजित की गई इसमें मुख्यरूप से मण्डल सशक्तिकरण करण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाने निर्देशित किया गया इस कार्यशाला में भाजयुमो बस्तर जिले का नेतृत्व करने जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव जिला महामंत्री मनोज पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमन चौहान उपस्थित हुये ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा तीनों को भाजयुमो के द्वारा गजमाला से स्वागत किया एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को जीत की पागड़ी पहनाकर सम्मानित किया साथ ही युवा मोर्च बस्तर से प्रतिनिधित्व कर रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव जिला महामंत्री मनोज पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमन चौहान ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा का युवा मोर्चा बस्तर जिले की ओर से स्वागत किया एवं सभी अतिथियों ने युवा मोर्चा
के कार्यशाला को संबोधित किया इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक डंगस, सह प्रभारी दीप ज्योति मुंड,भाजयुमो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुँजन प्रजापति भाजयुमो प्रदेश के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सभी जिलों के अध्यक्ष ,महामंत्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *