बिना कोई पैसे दिए एकदम फ्री देखें Netflix, Prime Video और Hotstar, Jio का धमाकेदार प्लान

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान में अब OTT सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है। Reliance Jio के पास 1499 रुपये वाला एक ऐसा प्लान है जिसमें अभी भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे पॉप्युलर OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जी हां, यह प्लान है जियो का ब्रॉडबैंड प्लान। Reliance Jio के 1499 रुपये वाले Jio Fiber Plan में ढेरों OTT का फ्री एक्सेस मिलता है। जानें इसके बारे में विस्तार से…

1,499 रुपये वाला जियो फाइबर प्लान

Reliance Jio के 1499 रुपये वाले जियो फाइबर प्लान अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। इस ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों को 300Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाता है। जियो का यह फाइबर प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

रिलायंस जियो के 1499 रुपये वाले प्लान में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में JioCinema, JioSaavn का एक्सेस भी शामिल है।

रिलायंस जियो फाइबर प्लान में ग्राहकों को Netflix Basic Plan, Amazon Prime Videos जैसे OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा Disney+ Hotstar, Voot Select, Sony Liv, ZEE5, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Universal+, Lionsgate Play, Discovery+, Eros Now, ALTBalaji, ShemarooMe जैसे ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।

999 रुपये वाला जियो फाइबर प्लान

रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले फाइबर प्लान में 150Mbps की स्पीड से अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों क अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग व जियो ऐप्स के सब्सक्रपिश्न जौसी सुविधाएं मिलती हैं। प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है।

जियो के इस प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसके अलावा डिज्नी+ हॉस्टार, Voot Select, Sony Liv, ZEE5, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Universal+, Lionsgate Play, Discovery+, JioCinema, ShemarooMe, Eros Now, AltBalaji और JioSaavn OTT प्लैटफॉर्म का एक्सेस भी फ्री ऑफर किया जाता है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *