FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
छत्तीसगढ

*बसपा संस्थापक कांशीराम के 92 वें जयंती पर बसपा का जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम 15 मार्च को जैजैपुर में…*

*दशहरा मैदान जैजैपुर में मान्यवर साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने बड़ी संख्या में पहुंचेंगे बसपाई*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती बसपा संस्थापक कांशीराम के 92 वें जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी का बिलासपुर जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।‌ इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी बिलासपुर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व जोन प्रभारी बसपा बिलासपुर इंजीनियर रामेश्वर खरे करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक लालसाय खुंटे, प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित डहरिया, पूर्व प्रदेश महासचिव उदल किरण, प्रदेश महासचिव दिलहरण अनंत, प्रदेश सचिव संतोष देवांगन, प्रदेश सचिव मनीष बख्सी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रायगढ़ इनोसेंट कुजूर, प्रदेश कार्यकारिणी संतोष यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत पामगढ श्रीमती गौरी जांगड़े, वरिष्ठ बसपा नेता अश्वनी रजक, केन्द्रीय अध्यक्ष केवर्त समाज रामेश्वर केवर्त, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़ टेकराम साहू , जिला उपाध्यक्ष सारंगढ़ मदन पटेल, वरिष्ठ बसपा नेता सुनील विश्वकर्मा तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ ईश्वरी साहू सहित पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष जी. आर. बंजारे ने बताया कि बसपा कार्यकर्ता मान्यवर साहब कांशीराम के 92 वें जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही इस जोन स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने जी जान से जुटे हुए हैं।‌ गौरतलब हो कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जांजगीर लोकसभा से चुनाव लड़कर किया था। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बसपा के लिए यह क्षेत्र सर्वाधिक मजबूत माना जाता है।‌ हर बार इस क्षेत्र से बसपा विधायक जिताती रही है। बहरहाल बसपा के इस बड़े कार्यक्रम को लेकर बसपाइयों में ख़ासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विदित हो कि 15 मार्च 1934 को पंजाब में जन्मे मान्यवर साहब कांशीराम को देश में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बाद सबसे बड़ा दलित नेता माना जाता है जिन्होंने इस देश में बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने उनके अंदर सामाजिक व राजनीतिक चेतना विकसित किया था।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026