FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बम की तरह फट सकता है AC, भूलकर भी न करें ये गलतियां…

गर्मियों के मौसम में हम अक्सर AC का प्रयोग करते हैं, लेकिन इस दौरान हम ये भूल जाते हैं कि आपको कई चीजों का बहुत ध्यान रखना होता है. आपकी एक गलती ही आपको भारी पड़ सकती है. यहां तक कि आपके एसी के कंप्रेसर में बम की तरह धमाका भी हो सकता है. यही वजह है कि आपको एसी चलाते समय बहुत ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपके एसी में बम की तरह धमाका भी हो सकता है.

सर्विसिंग में लापरवाही

अगर आप एयर कंडीशनर की सर्विसिंग में लापरवाही बरतते हैं तो इसमें कई तरह की दिक्कतें आने लग जाती हैं. इन दिक्कतों की वजह से एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हो सकता है. दरअसल सर्विसिंग ना होने की वजह से एयर कंडीशनर के कम्प्रेसर में प्रेशर कई बार जरूरत से ज्यादा बढ़ जता है. ऐसे में ब्लास्ट हो सकता है.

जरूरत से ज्यादा कूलेंट फिलिंग

अगर आपने तय लेवल से ज्यादा कूलेंट अपने एयर कंडीशनर के कम्प्रेसर में भरवा लिया है और इसमें किसी तरह की लीकेज होने लगती है तो इससे एयर कंडीशनर में धमाका हो सकता है.

AC में कूलिंग कॉयल के आगे Air Filter फिट होते हैं. ऐसे में बहुत जरूरी होता है कि आप इसे बिल्कुल साफ रखें. फिल्टर साफ होने के कई फायदे होते हैं. इससे एसी की कूलिंग काफी बेहतर होती है. साथ ही आपको समय समय पर एसी पर पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं होती है. अगर आप समय समय पर खुद ही एसी के फिल्टर साफ करते रहते हैं तो इससे बहुत कम ही एसी खराब होता है. इसलिए आपको समय समय पर इसकी सफाई करना बहुत जरूरी होता है.

धूप से बचाएं

घर में लगे AC को हमेशा धूप से बचाकर रखें. धूप में एसी होने के कई नुकसान हैं. इसमें सबसे बड़ा नुकसान है कि ये कूलिंग भी कम करता है. साथ ही कंप्रेसर भी काफी गर्म हो सकता है. ऐसे में ये भी बहुत बड़ा कारण बन सकता है कि आपको एसी खराब हो जाए या आपको काफी नुकसान भी हो जाए. कोशिश करनी चाहिए कि एसी के ऊपर कोई शेड या टीन रखवा सकते हैं. साथ ही इसकी फिटिंग करवाते समय भी काफी ध्यान रखें.

लीकेज की वजह से धमाका

एयर कंडीशनर में लीकेज की वजह से भी बड़ा धमाका हो सकता है. दरअसल एयर कंडीशनर में कई बार इस्तेमाल होने वाली कूलिंग पाइप्स में लीकेज हो जाती है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *