FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बंद नहीं होगी कोई भी शराब दुकान… 2023-24 में 6700 करोड़ रुपए शराब से कमाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर. शराब के शौकिनों के लिए संभवतः ये खबर अच्छी हो सकती है. क्योंकि प्रदेश की कोई भी शराब दुकान आगामी वर्ष यानी 2023-24 में बंद नहीं होने वाली है. वहीं अगले साल शराब से प्रदेश सरकार की भी कमाई बढ़ने वाली है.

नई आबकारी नीति के मुताबिक सरकार ने नए वर्ष में 6700 करोड़ रुपए शराब की ब्रिकी से कमाने का लक्ष्य तय किया है. बता दें कि प्रदेश में 670 देशी-विदेशी शराब दुकानें है, यानी औसतन 1 दुकान से 10 करोड़ रुपए सालाना लक्ष्य रखा गया है.

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी से अब तक 6200 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त हो चुका है. अधिकारियों को ऐसा अनुमान है कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लगभग 6900 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है. जबकि विभाग का लक्ष्य 5500 करोड़ रुपए था.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *