FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बंद घर का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस, पैरों तले खिसकी जमीन, मां-बच्चे सहित तीन बच्चों के मिले शव

यूपी के बागेश्वर में एक दर्दनाक घटना हुई है. मामला घिरौली का है जहां के एक गांव में एक मकान में तीन बच्चों समेत महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. गुरूवार की देर शाम पुलिस को इस बात की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है. पुलिस के अनुसार चारों शवों की हालत बहुत खराब है. शव बुरी तरह से बदबू मार रहे हैं, जिससे साफ है कि शव कई दिन पुराने हैं. शव मां और बच्चों के बताये जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस बच्चों के पिता के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिये हैं तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मकान गांव से दूर होने के कारण कुछ भी पता नहीं चला और होली के दिन अंतिम बार महिला और बच्चों को देखा गया था. नगर के समीपवर्ती घिरौली, जोशीगांव में एक घर में महिला और तीन बच्चों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया है. महिला का पति दस मार्च से लापता बताया जा रहा है.

दरअसल गुरुवार की शाम घिरौली जोशीगांव के कुछ युवकों को एक घर से भीषण दुर्गंध आती महसूस हुई. उन्होंने देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट और पुलिस को फोन से सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर गए. पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो भीतर से कुंडी लगी थी, इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. भीतर चार लाशें देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. एक बिस्तर में महिला का शव पड़ा था, जबकि उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग जगह तीन बच्चों के शव थे.

सीओ कंडारी ने बताया कि मृतकों में नंदी देवी, पत्नी भूपाल राम के अलावा बेटी 13 साल की अंजलि, बेटा सात साल का कृष्णा तथा डेढ़ साल का भाष्कर शामिल है. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *