1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री के नाम 5000 से ज्यादा पोस्टकार्ड भेजेगी शहर जिला युवा कांग्रेस की टीम- अजय बिसाई अध्यक्ष-युवा कांग्रेस

प्रधानमंत्री के नाम 5000 से ज्यादा पोस्टकार्ड भेजेगी शहर जिला युवा कांग्रेस की टीम- अजय बिसाई अध्यक्ष-युवा कांग्रेस

 

रविंद्र दास

जगदलपुर- अडानी मामले को लेकर चौतरफा घिरी हुई केंद्र की मोदी सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है एक तरफ लगातार संसद में जेपीसी की मांग को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है वहीं दूसरी ओर भारतीय युवा कांग्रेस सड़क की लड़ाई से लेकर प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड तक की लड़ाई लड़ रहा है इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 5000 से ज्यादा पोस्टकार्ड भरवा कर प्रधानमंत्री कार्यालय प्रेषित करने की तैयारी में जुटा हुआ है इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी हेतु आज स्थानीय राजीव भवन में युवा कांग्रेस की टीम ने प्रेस वार्ता करते हुए पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा इस पूरे पोस्टकार्ड अभियान की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी

सर्वप्रथम मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने बताया कि किस तरह केंद्र की मोदी सरकार अडानी मामले में विपक्ष की आवाज को बंद करने के लिए पहले तो संसद में माइक ऑफ करने का कार्य किया संसद के सत्र को म्यूट करने का कार्य किया उसके बाद भी विपक्ष नहीं दबा तो पूरे विपक्ष का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद रहे राहुल गांधी के 2019 के एक चुनावी बयान पर मानहानि के मामले में न्यायपालिका पर दबाव बनाकर त्वरित फैसला सुना कर मानहानि के मामले में उच्चतम सजा सुनाते हुए 2 साल की कारावास की सजा सुनवाई उसके उपरांत राहुल गांधी की सदस्यता संसद से निरस्त करवाई राहुल गांधी को आवंटित मकान भी निरस्त करवाया गया कुल मिलाकर राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल अडानी की सेल कंपनी में 20000 करोड़ रुपए किसके हैं इसमें नरेंद्र मोदी सरकार की क्या भूमिका है सवाल से बचने के लिए यह सब किया गया जिसके विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे जी के नेतृत्व में लगातार संसद में जेपीसी की मांग को लेकर और राहुल गांधी के ऊपर हुई अनुचित कार्यवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी अहिंसात्मक रूप से जय भारत सत्याग्रह भी चला रही है यह पोस्ट कार्ड अभियान भी इसी जय भारत सत्याग्रह का एक हिस्सा है।

युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा,सह प्रभारी इकबाल गरेवाल,प्रियंका सारसर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में प्रेस वार्ता आहुत कर पोस्टकार्ड का विमोचन करते हुए अभियान की जानकारी साझा करने हेतु निर्देश प्राप्त हुऐ हैं जिसका पालन करते हुए आज यह प्रेस वार्ता आहूत की गई है पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड आम जनता से भरवा कर प्रधानमंत्री कार्यालय प्रेषित किया जाएगा बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस की टीम के द्वारा 5000 से ज्यादा पोस्टकार्ड भरवाए जाएंगे अजय ने बताया पोस्टकार्ड में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल आम जनता के समक्ष रखे जाएंगे जिस पर अपनी सहमति दर्ज कराते हुए आम जनता प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पोस्टकार्ड प्रेषित करेंगे अजय ने प्रधानमंत्री के नाम पूछे गये सवाल भी मी डिया से साझा किये जिसमें

*1. अडानी ने अब तक बीजेपी को कितना करोड़ का फंड दिया है?*
*2. आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले ?*
*3. कृपया हमें वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना?*

प्रेस वार्ता के उपरांत शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए इस पोस्टकार्ड अभियान को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी विभाजित की एवं आगामी 12 अप्रैल को प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे को सफल बनाने बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस को अहम भूमिका निभाने को कहा।

प्रेसवार्ता में मुख्यरूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, जिला उपाध्यक्ष आकिब रजा,जिला उपाध्यक्ष सायमा अशरफ,जिला महासचिव गौरव अयंगर,जिला महासचिव त्रिनाथ दुर्गा(नाथू) जिला महासचिव अनुराग महतो,जिला महासचिव लव मिश्रा,जिला महासचिव तरनजीत सिंह रंधावा,जिला महासचिव राकेश देवनाथ,जिला महासचिव सोनारू नाग,युवा कांग्रेस नेता व पंचायत प्रतिनिधि आसना रोहित पानीग्राही,युवा कांग्रेस नेता सत्या ठाकुर आदि मौजूद रहे…

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *